सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grappling National Championship: Athletes win 38 medals

Shimla News: ग्रैपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 38 पदक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Grappling National Championship: Athletes win 38 medals
विज्ञापन
शिमला। ग्रैपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 38 पदक हासिल जीते हैं। इसमें 12 स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। 19वीं नेशनल चैंपियनशिप असम के गुवाहाटी में 29 से 31 मई तक आयोजित की गई। संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज दोनों श्रेणियों में भाग लिया। इसमें जूनियर, सीनियर और ओपन स्तर की स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। इसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर भारतीय ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार और उपाध्यक्ष नील कमल ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और खुशी का विषय है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल को नई पहचान मिलेगी और अन्य खिलाड़ी भी इससे प्रेरित होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article