सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haritwik and Divyanshi Champion of the Champions in the Shooting Championship

Shimla News: शूटिंग चैंपियनशिप में हरित्विक और दिव्यांशी चैंपियन ऑफ द चैंपियन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Haritwik and Divyanshi Champion of the Champions in the Shooting Championship
विज्ञापन
जिला स्तरीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान
Trending Videos

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही अठारहवीं शिमला जिला स्तरीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया है।
प्रतियोगिता में चैंपियनशिप ऑफ द चैंपियन का खिताब बॉयज वर्ग में हरित्विक जिष्टू और गर्ल्स वर्ग का खिताब दिव्यांशी कंवर ने जीता। कोच रविंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन चैंपियन ऑफ द चैंपियन के मुकाबले खेले गए। इसमें लीग मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में रोमांचक स्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शक उत्साहित नजर आए। प्रतियोगिता में हरित्विक जिष्टू और दिव्यांशी कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता सबसे बड़ा खिताब न चैंपियन ऑफ द चैंपियन अपने नाम किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। इसकी शुरुआत 30 मई से हुई थी और सोमवार को इसका समापन हुआ है। इसमें 10 मीटर राइफल और 10 मीटर पिस्टल स्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें सीनियर, जूनियर, यूथ, सब-यूथ और अंडर-12 वर्ग के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसके लिए जल्द ही जिला की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article