{"_id":"1ffa6234e9c9e85a2df7955c493b7d0d","slug":"now-volvo-will-available-for-shaktipeeths-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शक्तिपीठों के लिए मिलेगी वोल्वो की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शक्तिपीठों के लिए मिलेगी वोल्वो की सुविधा
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल के तीन शक्तिपीठ पीठों के लिए पहली बार वोल्वो बस सेवा शुरू हो रही है। यह वोल्वो बस शिमला से धर्मशाला वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा होकर जाएगी।
Trending Videos
हिमाचल पथ परिवहन की ये बस सेवा एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। शिमला से धर्मशाला तक ये सफर 11 घंटों में पूरा होगा। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शिमला-धर्मशाला रूट पर वाया हमीरपुर चलने वाली वोल्वो बस को वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी होकर चलाने का फैसला लिया है।
अब ये वोल्वो बस वाया चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, कांगड़ा होकर धर्मशाला पहुंचेगी। दावा है कि प्रदेश के तीन शक्तिपीठों में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर ये बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के श्रद्धालु चंडीगढ़ पहुंच कर शक्तिपीठों के लिए इस बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि वोल्वो बस सेवा से हिमाचल सहित देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। इसका किराया 750 रुपए रहेगा।
ये रहेगा टाइम टेबल
शिमला से रवानगी - शाम 6:00 बजे
धर्मशाला पहुंचेगी - 5:00 बजे सुबह
धर्मशाला से रवानगी - शाम 7:00 बजे
शिमला पहुंचेगी - सुबह 6:00 बजे