सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will ban on building around the bird sanctuary

पक्षी विहार के आसपास निर्माण पर लगेगी पाबंदी

अलीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Will ban on building around the bird sanctuary
पक्ष्‍ाी सुरक्ष्‍ाा
विज्ञापन
प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने शेखा झील को देखा और वहां होने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने झील के आसपास होने वाले निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने झील को गहरा करने पर गंभीरता से विचार करने और मैनेजमेंट प्लान बनाकर भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
शाम चार बजे करीब शेखाझील पहुंचे प्रमुख सचिव ने वन विभाग के कंजर्वेटर ललित वर्मा तथा पर्यावरण विद् सुबोध नन्दन शर्मा से झील के सौन्दर्य तथा पक्षियों की आमद बढ़ाये जाने को लेकर गुफ्तगू की। झील के बिकास को मिले बजट से प्राथमिकता वाले कार्यों की जानकारी ली जिसमें आईपोमिया तथा जलकुंभी को हटाने से लेकर वाटर मीटर लगाने, पक्षियों के बैठने तथा उनके दाना पानी की व्यवस्था शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उथली हो चुकी झील को गहरा करने की बात पर गंभीरता से बिचार कर प्राथमिकता में शामिल किया गया, साथ ही विभागीय अधिकारियों से पुन: मैनेजमेंट प्लान बनाकर भेजने को कहा। सुबोध नन्दन शर्मा द्वारा झील के आस पास हो रहे निर्माण कार्यों पर चिंता जाहिर की गई। जिसपर प्रमुख सचिव ने वन संरक्षक ललित वर्मा को बताया कि पक्षी बिहार बनने के बाद से ही आसपास हो रहा निर्माण कार्य गैरकानूनी है। उन्हाेंने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर इस पर पाबंदी लगानी चाहिये।
विज्ञापन
Trending Videos

हरीतिमा अध्यक्ष ने झील पर स्थाई अध्ययन केन्द्र बनाये जाने की बात पर जोर दिया जिससे कि लोगों को पक्षी विज्ञान के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके। इस पर प्रमुख सचिव तथा वन अधिकारियों से बात की तो उन्होंने वहां बने कमरों का अध्ययन केन्द्र के लिए प्रयोग करने पर सहमति प्रदान की। गुरसिकरन में और अधिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश देने के बाद प्रमुख सचिव कासगंज रवाना हो गये। इस दौरान डीएफओ डीपी गुप्ता, एसडीओ अशोक कुमार, वन रेंजर विनय तोष शर्मा, आरओ खैर रामसिंह बिष्ट, सीओ अतरौली सोमदत्त शर्मा सहित डीएफओ कासगंज, सैक्सन आफीसर जय प्रकाश सिंह, कल्याण सिंह तथा ईशाक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed