{"_id":"6a1decb2407e74409e06048e","slug":"a-grand-meeting-will-be-held-on-the-8th-to-discuss-the-problems-of-farmers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164976-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर 8 को होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर 8 को होगी महापंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू शंकर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आठ जून को कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और कहा कि ग्राम ढक्का की विवादित चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने, मध्य गंगा नहर फेस-टू में तत्काल पानी छोड़े जाने, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा पांच लाख रुपये किए जाने तथा किसानों पर बढ़ाई गई ब्याज दर को दोबारा तीन प्रतिशत करने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अमरोहा के गठन, डिडौली क्षेत्र में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन, गजरौला में ट्रॉमा सेंटर निर्माण, तिगरी धाम के पर्यटन विकास, जर्जर सड़कों के निर्माण तथा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग उठाई। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जनपद गठन के 28 वर्ष बाद भी अमरोहा कई मूलभूत सुविधाओं और संस्थागत व्यवस्थाओं के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर है। किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और विभिन्न विभागों में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों और जिले के समग्र विकास के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात जून तक मांगों के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो 8 जून को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट अमरोहा पर विशाल किसान महापंचायत, धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महापंचायत में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों के बीच आकर समस्याओं पर जवाब देना होगा। इस दौरान नामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, विक्रम पवार, सत्येंद्र सिंह, रवि चौधरी, पप्पू, देशराज सिंह, कपिल सिंह, अंकुर सिंह, रोहित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos