{"_id":"6a1ded850b030a92d1035cdd","slug":"protest-held-at-sp-office-demanding-arrest-of-assault-accused-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165000-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते गांव सांथलपुर चक के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा/आदमपुर। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव सांथलपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई और एसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
इससे पहले ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि गांव निवासी रामरतन अपने परिवार के साथ 31 मई की रात करीब 8:30 बजे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही दो भाई अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे और तमंचे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की, जिससे रामरतन सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के समर्थन में एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान वीर सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद, प्रमोद कुमार, नितिन, थान सिंह समेत गांव के कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos