सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to clogged drains, residents of Ward 9 are suffering from water and dirt on the roads.

Amroha News: नाले चोक होने से सड़कों पर पानी एवं गंदगी से बेहाल वार्ड नौ के लोग, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Due to clogged drains, residents of Ward 9 are suffering from water and dirt on the roads.
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 9, मोहल्ला लालबाग संभल रोड प्राइमरी स्कूल के पास के लोग इन दिनों गंदगी और जलभराव की वजह से परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

नगर के मोहल्ला लालबाग में संभल रोड पर नाले चोक होने से पानी सड़काें पर बहता रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है। नालों की नियमित सफाई न होने से वे पूरी तरह चोक हो चुके हैं। जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश में भी पूरा इलाका टापू बन जाता है, और कई-कई दिनों तक सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। बार-बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले मोहल्ले के लोग
- बयान:
-मोहल्ले में सफाईकर्मी नियमित सफाई का कार्य नहीं कर रहे हैं। नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं, जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण घर में बैठना भी दूभर हो गया है। -फरीद बाबा, मोहल्लावासी एवं पूर्व छात्र नेता।
विज्ञापन
Trending Videos

-बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदा पानी घरों एवं दुकानाें के दरवाजे तक भर जाता है। जिससे परेशानी उठानी पड़ती है। -अनस रजी, मोहल्ला वासी।
-बारिश में बच्चों को स्कूल भेजने और जरूरी सामान लाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बीमारियां फैलने का डर अलग से बना रहता है।-मारूफ अंसारी, मोहल्ला वासी।
-गंदगी के कारण मोहल्ले के लोग परेशान हैं। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला।-आसिम एडवोकेट, मोहल्लावासी।

क्या बोले जिम्मेदार
-नगर पालिका क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई कराई जा रही है। नालाें की भी समय से सफाई होती है। यदि कहीं परेशानी है। तो उसे सही कराया जाएगा। --राजपाल सैनी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed