सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two brothers were beaten up by bullies after receiving a complaint of threat.

Amroha News: धमकी की शिकायत पर दबंगों ने दो भाइयों से की मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up by bullies after receiving a complaint of threat.
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी तुषार गोस्वामी का कहना है कि उनका भाई निशांत गोस्वामी सोमवार सुबह 9.30 बजे बाइक खड़ी करने जा रहा था। तुषार का आरोप है कि रास्ते में मिले चार युवकों ने मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने उनसे की। जिसकी शिकायत करने पर दबंगों ने उनके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट की। हाथ में पहन रखे कड़े से भी प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गए। उनके भाई निशांत के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आशु गिरि, विपुल गिरि, हिमांशु गिरि, मनीष गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

------------------




बेटों, पत्नी ने की ग्रामीण संग मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी

गजरौला। थाना क्षेत्र के गंगा पार बसे लठीरा निवासी रूप चंद का आरोप है कि पांच मई की शाम 7 बजे उनके बेटों गजेंद्र, बंटी और पत्नी सुनीता ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप हैै। आरोप है कि दोनों बेटे और पत्नी उनको घर में नहीं रहने दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों बेटों और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------







भाजपा नेता और उनके पिता के साथ मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी

गजरौला। दबंगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर भाजपा नेता और उनके पिता के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। दोनों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां से भाजपा नेता के पिता को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी त्रिलोक भड़ाना भाजपा के शेरपुर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि वह और उनके पिता सतपाल सिंह सोमवार सुबह 7 बजेे खेत में काम कर रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के मनवीर व प्रियांशु उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके और पिता के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे वह और उनके पिता घायल हो गए। दबंगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वह थाने पहुंचेे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सतपाल सिंह को रेफर कर दिया गया। पुलिस नेे त्रिलोक भड़ाना की तहरीर पर मनवीर व प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed