{"_id":"6a1dec7e50d1b267fe02987a","slug":"uproar-behind-hotel-after-reports-of-sex-racket-no-concrete-evidence-found-during-investigation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165035-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल के पीछे हंगामा, जांच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल के पीछे हंगामा, जांच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के अतरासी मार्ग स्थित एक होटल के पीछे कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि के ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर मामला शांत हो गया।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में अतरासी मार्ग पर संचालित एक होटल के पीछे कुछ दिनों से संदिग्ध युवक-युवतियों के आने-जाने की चर्चा क्षेत्र में चल रही थी। रविवार रात इसी सूचना के आधार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ ने मौके से छह युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया तथा उनसे पूछताछ की।
घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई। लोगों ने पकड़े गए युवक-युवतियों से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन कथित सेक्स रैकेट के संचालन से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें भविष्य में उस स्थान पर नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मामला काफी हद तक शांत हो चुका था। बाद में पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हो सकी। सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया ने घटना की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम भेजी जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून के उल्लंघन के प्रमाण मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Trending Videos