सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhajjawala-Khairullapur road turns into potholes

Bijnor News: भज्जावाला-खैरुल्लापुर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhajjawala-Khairullapur road turns into potholes
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला से खैरुल्लापुर जाने वाला करीब एक किमी लंबा मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर जलभराव के चलते आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि भज्जावाला से खैरुल्लापुर मार्ग की दशा अच्छी नहीं है। गहरे गड्ढों के कारण इस मार्ग से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने से गड्ढों का पता नहीं चलता, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस मार्ग से करीब छह से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। मार्ग का निर्माण करीब डेढ़ दशक पूर्व हुआ था। उसके बाद से मरम्मत तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल सिंह का कहना है कि मार्ग में गड्ढे होने के कारण इस मार्ग से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं और यूनिफार्म आदि भी खराब हो जाती है। शीघ्र मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

सुरजीत सिंह का कहना है कि मार्ग गड्ढों से भरा है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। वह वर्षों से मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
कश्मीर कौर का कहना है कि एक किमी मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसमें बाइक पर पीछे बैठकर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। कई बार गड्ढे न दिखाई देने से वाहन चालक गिर जाते हैं। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी दिक्कत होती है।
निरंजन सिंह का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त है। यहां पर मिट्टी से भरे वाहन निकलने से गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। उनका कहना है कि यहां नेता वोट मांगने आते हैं, वादे करते हैं और भूल जाते हैं। वे जनप्रतिनिधियों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ हरिशंकर का कहना है कि शीघ्र ही मार्ग का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed