सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   IVF declared against Shariat...attempt to kill the born girl

Bijnor News: शरीयत के खिलाफ बताई आईवीएफ... पैदा हुई बच्ची को मारने की कोशिश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
IVF declared against Shariat...attempt to kill the born girl
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी गुलशन ने अपने ससुराल वालों तथा जेठानी के मायके वालों पर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक को शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसके जरिए जन्म लेने वाली उसकी बच्ची को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।

महिला ने दहेज उत्पीड़न, पिटाई करने और जमीन हड़पने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन के अनुसार उसका विवाह फुरकान पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी ग्राम दहीरपुर थाना नांगल के साथ लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग को लेकर आए दिन उससे मारपीट करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले वर्ष उसने अपने पति की सहमति से गाजियाबाद के एक अस्पताल मेेें आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया। इसका पता जेठ इमरान, जेठानी शमीमा तथा जेठानी के पिता शमीम निवासी ग्राम रहरा थाना हीमपुर दीपा को लगा तो उन्होंने जायदाद का बंटवारा होने के डर से षड्यंत्र रचते हुए यह प्रचार किया कि आईवीएफ तकनीक इस्लाम तथा शरीयत के खिलाफ है। इस तकनीक से गर्भ में पल रहे बच्चे को खत्म करने को कहा।
गुलशन का आरोप है कि बीती चार अप्रैल को जेठ, जेठानी, ससुर, पति फुरकान और जेठानी के पिता उसके मायके ग्राम दौलताबाद आए। उन्होंने उसकी पिटाई की तथा कहा कि आईवीएफ तकनीक से बच्चे को जन्म नहीं लेने देंगे। तब परिजनों के विरोध पर आरोपी चले गए। 20 अप्रैल को उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
महिला का कहना है कि आरोपी उसकी पुत्री को मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में एसपी अभिषेक झा के आदेश पर पुलिस ने फुरकान, इमरान, शमीमा, इस्माइल, हनीशा और शमीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed