सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wall collapsed in the storm and rain, killing a woman.

Budaun News: आंधी-बारिश में ढही दीवार, महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 02 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A wall collapsed in the storm and rain, killing a woman.
बिसौली के गांव दांवरी में एक मरान पर गिरा नीम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा/ओरछी। ग्राम सीकरी में रविवार को आई तेज आंधी-बारिश में महिला के ऊपर दीवार गिर गई, इससे उनकी मौत हो गई। इधर, दूसरी घटना में पेड़ गिर जाने से दांवरी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अलावा बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने से भारी क्षति हुई है। बिसौली तहसील क्षेत्र में आंधी-बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सैकड़ों बीघा फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं।


बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी सोमपाल सागर की पत्नी संतोष कुमारी (58 वर्षीय) घरेलू कार्य कर रही थी, तभी मिट्टी से चुनी ईंट की दीवार उनके ऊपर गिर गई। गांव के अन्य लोगों ने बमुश्किल उन्हें निकालकर निजी चिकित्सक के यहां उपचार को ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार अनंगपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, लेखपाल रामऔतार सिंह, एसओ फैजगंज बेहटा सुभाष कुमार के साथ पुलिस चौकी आसफपुर इंचार्ज जगमेंद्र बालियान पहुंचे। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम को तैयार नहीं थे, लेकिन प्रशासन की ओर से समझाने पर सहमति के आधार पर चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ओरछी के ग्राम दांवरी में बीती शाम तेज तूफान व भारी बारिश में इमरत लाल के मकान पर नीम का विशाल पुराना पेड़ गिर गया, जिससे दो मंजिला मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की एक साइड की दीवार गिर गई। अलबत्ता कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार को पहुंचे लेखपाल सुनील कुमार मौर्या ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed