{"_id":"6a1de1472253da9cb8068158","slug":"three-robbers-arrested-one-constable-injured-in-police-encounter-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165203-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक सिपाही जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। स्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बीते 9 मई को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश भी घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
सीओ बिसौली संजीव कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना पुलिस टीम को रविवार रात सूचना मिली कि 9 मई की लूट को अंजाम देने वाले बदमाश बिल्सी से वजीरगंज की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ग्राम मुसेपुर पुल के पास ही चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरक्षी प्रिंस चौधरी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फारुख उर्फ बादशाह उर्फ सफी उर्फ सफिया और अमन चतुर्वेदी घायल हो गए।
तीसरे आरोपी सुरजीत उर्फ नन्हू उर्फ नानू को मौके से दबोच लिया गया। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फारुख को गिरफ्तार किया है। वह धनौली थाना बिल्सी का निवासी है। अमन चतुर्वेदी को भी पकड़ा गया है। वह पारा खेड़ा जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। सुरजीत उर्फ नन्हू उर्फ नानू पुराय थाना तिलहर शाहजहांपुर का निवासी है। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पूछताछ में कबूला लूटकांड और बरामदगी
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी फारुख ने लूटकांड कुबूल किया है। उसने बताया कि 9 मई की रात उसने अपने साथियों आदिल मलिक और अरमान के साथ मिलकर लूट की थी। ब्यौली मढ़ी के पास एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूटा गया था। उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने वर्तमान साथियों के साथ एक और वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद की है। इसके साथ ही दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, छह कारतूस और दो खोखे भी मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शातिर अपराधी निकले आरोपी
गिरफ्तार आरोपी फारुख पर नोएडा और अन्य क्षेत्रों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अमन चतुर्वेदी के खिलाफ भी हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी सुरजीत पर भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। इन सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा है। वे कई जिलों में सक्रिय रहे हैं।

Trending Videos