सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation into the uproar at the urban health center intensified, and security arrangements were discussed.

Budaun News: नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामे की जांच तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the uproar at the urban health center intensified, and security arrangements were discussed.
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेकपुर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर हुए हंगामे के मामले में मंगलवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्टाफ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारियों से मिले।


नेकपुर स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को एक व्यक्ति की ओर से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने और स्टाफ के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था। व्यक्ति ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मौके का निरीक्षण कर कर्मचारियों व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. तहसीन, डीपीएम अरविंद राना और अर्बन के नोडल अधिकारी उमेश ने भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टरों व कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
Trending Videos

पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अब उनको भय और तनाव में काम करना पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed