सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yagya Yatra was taken out with great pomp in Bilsi, people gave a grand welcome.

Budaun News: बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई यज्ञ यात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Yagya Yatra was taken out with great pomp in Bilsi, people gave a grand welcome.
यज्ञ यात्रा में करतब दिखाते आर्य वीर दल के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले यज्ञ महोत्सव से पूर्व मंगलवार को नगर में एक भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में साहबगंज से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर भी यात्रा में शामिल रहे। आर्य वीर दल के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर विभिन्न करतब भी दिखाए।
Trending Videos

यज्ञ यात्रा सबसे पहले तहसील परिसर पहुंची, जहां तहसीलदार प्रभा सिंह एवं ज्ञानदेवी सागर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद यात्रा थाना परिसर पहुंची, जहां भी एक पौधा लगाया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर नगर पालिका परिसर पहुंची और पुनः साहबगंज में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजीत सक्सेना, गोपाल गुप्ता, गणेश माहेश्वरी, दिनेश चंद्र हनी रहे। आर्य समाज के प्रधान बद्री प्रसाद आर्य ने बताया कि 28 मई को 500 पौधों का रोपण एवं सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 29 मई से 51 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा, जो 31 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed