{"_id":"6a189776940ef9ca33052b17","slug":"baba-bhootnath-and-utdi-team-registered-victory-chandauli-news-c-189-1-svns1013-149154-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाबा भूतनाथ और उतडी की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाबा भूतनाथ और उतडी की टीम ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
टांडाकला में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव। स्रोत:-जागरूक पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां भवानी स्पोर्टिंग क्लब, नाथूपुर (टांडा कला) के तत्वावधान में एक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही नाइट अंडर हैंड क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें उतडी और बाबा भूतनाथ की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।
पहला मैच उतडी और सरोली के बीच खेला गया। उतडी की टीम ने सरोली को शिकस्त दी। दूसरा मैच नाथूपुर लायंस और बाबा भूतनाथ के बीच खेला गया। नाथूपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बाबा भूतनाथ की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 90 रन बनाए। जवाब में नाथूपुर लायंस की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सोनल पहले ही ओवर में टीम के कुल 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुणाल और रुद्रांश सिंह ने पारी को संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 65 रन तक पहुंचाया।
कुणाल ने 10 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। 70 रन पर कुणाल का विकेट गिरा। अंतिम 12 गेंदों पर नाथूपुर को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी और उसके 7 विकेट सुरक्षित थे। लेकिन बाबा भूतनाथ के गेंदबाजों ने आखिरी दो ओवर में नाथूपुर लायंस की पूरी टीम को आउट कर दिया। बाबा भूतनाथ की टीम ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव ने किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इस दौरान टूर्नामेंट के संरक्षक राम जी सिंह, राजीव सिंह मुन्ना, लक्की सिंह, संजीव सिंह और खेल कमेटी के रुद्रांश रघुवंशी एवं कमेटी के सनी सिंह, आशीष सिंह, बिट्टू सिंह, प्रखर सिंह, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending Videos