{"_id":"6a19b5b750bafd291c038baf","slug":"video-devastation-caused-by-fierce-storm-and-rain-early-morning-trees-uprooted-tin-sheds-blown-away-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुबह तड़के आई तेज आंधी-बारिश से तबाही, पेड़ और टिनशेड उड़े; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तड़के आई तेज आंधी-बारिश से तबाही, पेड़ और टिनशेड उड़े; VIDEO
टांडाकला क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह करीब 4:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद करीब 4:45 बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और राहगीरों को अपनी गाड़ियां रोककर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
आंधी और बारिश का असर टांडाकला, सोनबरसा, जुड़ा हरधन, महुवर, छपरा, बेला, समुदपुर, कैथी, रमदत्तपुर और मारूफपुर समेत चहनिया बाजार जाने वाले मार्गों पर देखने को मिला। कई जगहों पर घरों के टिनशेड और तिरपाल उड़ गए, जबकि कुछ मकानों पर बबूल के पेड़ गिर पड़े। आम के बगीचों में भी भारी नुकसान हुआ और कई फलदार पेड़ों की डालियां टूट गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से किसी जनहानि या बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।
शुक्रवार को तेरस स्नान के चलते भोर से ही श्रद्धालु बाबा मार्कंडेय धाम में जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े थे। लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण टांडाकला गंगा घाट स्थित पीपा पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। श्रद्धालु घंटों तक पुल और आसपास के स्थानों पर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते रहे। गनीमत रही कि पीपा पुल सुरक्षित रहा और मौसम साफ होने के बाद आवागमन फिर शुरू कराया गया।
सुबह करीब 7 बजे तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।