{"_id":"6a195e5208a311591d0c3a26","slug":"video-the-yoga-integrated-drug-free-campaign-in-narnaul-will-gain-momentum-with-yoga-friends-to-be-appointed-in-every-village-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में योग युक्त-नशा मुक्त अभियान को मिलेगा बल, हर गांव में लगाए जाएंगे योग मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में योग युक्त-नशा मुक्त अभियान को मिलेगा बल, हर गांव में लगाए जाएंगे योग मित्र
आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर आधारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इससे योग युक्त-नशा मुक्त अभियान को बल मिलेगा, वहीं हर गांव में योग मित्र लगाए जाएंगे।
वीसी के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिला महेंद्रगढ़ में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” संकल्प को जिले में पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हर घर योग, हर दिन योग” का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव में योग मित्र नियुक्त किए जाएं, ताकि ग्रामीण स्तर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। साथ ही आयुष विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार 21 जून को होने वाले मुख्य आयोजन से पूर्व सभी योग सत्र और प्रारंभिक गतिविधियां समयबद्ध ढंग से आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर योग दिवस को भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक, एडीसी तरुण कुमार पावरिया, आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिलावासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल Internationalyogadayhry.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं, ताकि जिला महेंद्रगढ़ योग के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।