{"_id":"6a196d52ef11b3d97a0c9cdb","slug":"video-my-village-my-pride-pali-village-sets-a-new-benchmark-for-development-empowered-by-cctv-and-modern-amenities-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: विकास की नई मिसाल बना गांव पाली, सीसीटीवी व आधुनिक सुविधाओं से हुआ सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: विकास की नई मिसाल बना गांव पाली, सीसीटीवी व आधुनिक सुविधाओं से हुआ सशक्त
गांव पाली में ग्राम पंचायत की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पंचायत ने गांव में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन और डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाया है। गांव में लगवाए गए वाईफाई और सीसीटीवी गांव की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर रहे है। बता दें कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में मदद मिल रही है और ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं युवाओं और विद्यार्थियों के लिए वाईफाई सुविधा विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।
ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में यह सुविधा मददगार बन रही है। गांव में मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पंचायत ने गलियों का निर्माण और सुधार कार्य कराया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिली है।
स्वच्छता और बेहतर जल प्रबंधन के कारण गांव का वातावरण भी साफ-सुथरा बना हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने करने के लिए पंचायत लगातार कार्य कर रही है। गांव में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी। फिलहाल पुराने भवन में सामान्य उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं।
पशुपालकों के अस्पताल और जोहड़ की भी व्यवस्था गांव में पशुपालकों के लिए पशु अस्पताल में भी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे पशुओं का उपचार समय पर हो रहा है और पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही टीम पशुओं को विभिन्न प्रकार के टीकाकरण करती है।
पेयजल के लिए नहरी पानी की उपलब्धता गांव में पेयजल की व्यवस्था भी पंचायत की की ओर से की गई है। गांव की ढाणियों तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों को नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्वच्छ पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हुई है।
गांव में लगाई 87 स्ट्रीट लाइटें गांव को रोशन करने के लिए 87 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। रात के समय पूरा गांव जगमग दिखाई देता है, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को आने-जाने में भी सुविधा मिलती है।
बेहतर परिवहन सुविधाएं परिवहन सुविधाओं की बात करें तो गांव का विभिन्न शहरों से अच्छा संपर्क है। रेलवे स्टेशन के माध्यम से गांव का जुड़ाव दिल्ली, गुजरात, राजस्थान सहित कई बड़े शहरों से है। वहीं बस परिवहन सुविधा के जरिए पाली से नारनौल, जयपुर, अजमेर, अलवर, दादरी, भिवानी, हिसार, रोहतक और पंजाब तक सीधा संपर्क उपलब्ध है। इससे ग्रामीणों को रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए बेहतर आवागमन सुविधा मिल रही है।
गांव में स्वास्थ्य, पेयजल और गली - नाली आदि को उचित व्यवस्था की है। जल्द ही ग्रामीणों के लिए पीएचसी का नया भवन बनाया जाएगा और सुविधाओं में भी विस्तार होगा। गांव की सुरक्षा के उचित रोशनी और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। आगे भी गांव के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं और अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। - देशराज सिंह फौजी, सरपंच, पाली
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।