{"_id":"6a19b4e0f08a77e99108002a","slug":"video-cdo-says-prioritize-resolving-entrepreneurs-issues-in-chandauli-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने कहा- उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने कहा- उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, VIDEO
चंदौली में उद्योग बंधु की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने की। इस दौरान उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। उद्यमियों ने बताया कि यूपीसीडा द्वारा सीसी रोड निर्माण कराए जाने के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है, जबकि बिजली के खंभे और तार नीचे हो गए हैं। इससे फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले लोडेड ट्रकों के ऊपर का हिस्सा बिजली के तारों से टकराने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देशित किया कि पुनः आगणन तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा वाराणसी से समन्वय स्थापित करते हुए अगली बैठक से पहले समस्या का समाधान कराया जाए।
बैठक में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन ने यह भी बताया कि फेज-2 में प्रवेश के लिए उद्यमियों को लंका-अलीनगर मार्ग के अत्यंत संकरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग से बड़े वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उद्यमियों ने सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा वाराणसी को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राक्कलन जल्द स्वीकृत कराया जाए और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के पार्क में जलभराव और गड्ढों की समस्या भी उठाई गई। उद्यमियों ने बताया कि पार्क में जलभराव होने से आसपास की इकाइयों का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे वहां कार्यरत श्रमिकों में संक्रमण का खतरा बना रहता है।
इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा वाराणसी को निर्देशित किया गया कि पार्क का सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।