सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chances of rain and strong wind today

Chandauli News: आज बारिश होने और तेज हवा के आसार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain and strong wind today
विज्ञापन
जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार व शनिवार को बिजली गिरने और बारिश होने के आसार हैं।इस दौरान 70 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
Trending Videos


जिले में एक पखवाड़े से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह के आठ बजे से ही आसमान से आग बरसने लग रही है। दिन में लू चलने के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घर की छतों पर रखी टंकियों का पानी गर्म हो जाता है। तेज धूप के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से धूप खिली रही। हालांकि करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शुक्रवार और शनिवार को 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान लोगों को खुले में रहने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed