सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   TGT exam breached, question mark on cheating-free exam

Chitrakoot News: टीजीटी परीक्षा में सेंधमारी, नकलविहीन परीक्षा पर सवालिया निशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
TGT exam breached, question mark on cheating-free exam
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में आठ केंद्रों में टीजीटी परीक्षा हो रही है। सभी केंद्रों में सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक के साथ पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीनें भी लगाई गई थी। फिर भी केंद्रों में परीक्षार्थियों ने सेंधमारी कर दी। एक केंद्र पर परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर को परीक्षा देते दबोचा, वहीं दूसरे केंद्र पर तो परीक्षार्थी परीक्षा देकर घर भी चला गया, तब इसकी जानकारी हुई। इससे नकलविहीन परीक्षा पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

भौंरी के कृषक इंटर कॉलेज में विकास सिंह की जगह उसका चचेरा भाई दिलीप कुमार परीक्षा देने पहुंच गया। इसकी किसी को भनक नहीं लगी। करीब सवा घंटे बाद बायोमैट्रिक मिलान न होने की जानकारी दिल्ली से मिली तो केंद्र में तैनात अधिकारियों के पसीने छूट गए। इसी तरह चित्रकूट इंटर कॉलेज में विवेक कुमार के भी बायोमैट्रिक मिलान नहीं हुए, लेकिन वह परीक्षा देकर घर चला गया। तब कार्यदाई संस्था को बायोमैट्रिक मिलान न होने की जानकारी मिली तो केंद्र में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों को इस बात की भनक लगी तो तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। लोगों का कहना है कि केंद्रों में मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस तैनात रही और दूसरे की जगह कोई दूसरा परीक्षा में बैठ गया। इसका मतलब है कि केंद्रों में सही से निगरानी नहीं की जा रही है। जांच प्रक्रिया भी पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं है। तैनात अधिकारी कर्मचारी केवल खानापूरी कर रहे हैं जबकि पुलिस प्रशासन परीक्षा को नकलविहीन कराने में जी जीन से जुटा था। इसके बाद भी सेंधमारी हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


फोटो मिलान न होने पर महिला अभ्यर्थी को एक घंटे रोका

टीजीटी की दूसरी पाली की परीक्षा में ऐंचवारा स्थित त्यागी इंटर कॉलेज में फोटो का मिलान न होने पर उरई निवासी महिला अभ्यर्थी शैलजा त्रिपाठी को करीब एक घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसओजी मौके पर पहुंची और परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी को नोडल अधिकारी, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक ने रोक लिया। दोबारा उसके बायोमीट्रिक मिलान कराए गए। मिलान होने के बाद अभ्यर्थी को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed