सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two arrested for making illegal Tatkal tickets

Chitrakoot News: अवैध तत्काल टिकट बनवाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for making illegal Tatkal tickets
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जंक्शन स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर अवैध रूप से तत्काल टिकट बनवाते दो आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपी लंबे समय अवैध तत्काल टिकट बनाकर यात्रियों को बेचते थे। इसके एवज में उनसे अधिक शुल्क भी वसूलते थे। हालांकि इस कार्रवाई में एक अन्य आरोपी वहां से भाग निकला था जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
Trending Videos

उपनिरीक्षक विजय बसंत गुप्ता ने बताया कि उन्हें काफी समय से जंक्शन के आरक्षित काउंटर से अवैध टिकट बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार शाम को तीन युवकों के टिकट बनवाने के लिए खड़े होने की विशेष सूचना मिली। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। उन्होंने प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवा कॉलोनी निवासी सोनू और मानिकपुर के सुभाष नगर निवासी अंश जायसवाल को पकड़ लिया। हालांकि गोविंद नगर निवासी रोहित द्विवेदी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 1580 रुपये नकद और चार तत्काल टिकट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए सोनू ने पूछताछ में बताया कि रोहित द्विवेदी इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना है। वह अपने चिह्नित लोगों को तत्काल बुकिंग काउंटर पर खड़ा कर कन्फर्म टिकट निकलवाता था। एक तत्काल टिकट पर वह पांच सौ से छह सौ रुपये अतिरिक्त वसूलता था। इन लोगों को वह नाम मात्र का कमीशन देता था। पुलिस रोहित की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed