{"_id":"56e9821d4f1c1b4b628b46c8","slug":"special-holi-confirmed-ticket-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंफर्म टिकट न मिले तो होली स्पेशल में कराएं रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंफर्म टिकट न मिले तो होली स्पेशल में कराएं रिजर्वेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली पर रेग्यूलर ट्रेनों में भले ही सीटें फुल हो गई हो, लेकिन घर जाने वालों को कंफर्म सीटें फिर भी मिल सकेंगी। रेलवे ने कई क्षेत्रों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से आनंद विहार-लखनऊ और नई दिल्ली-लखनऊ के लिए ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है।
जल्द ही दरभंगा, वैष्णो देवी, गोरखपुर, पटना, इलाहाबाद, मालदा टाउन के लिए भी होली स्पेशल ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। ये ट्रेनें होली के बाद तक चलायी जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार-लखनऊ (04404/03) होली स्पेशल आनंद विहार से 25 मार्च तक और लखनऊ से 27 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली-लखनऊ (04406/05) स्पेशल दोनों ओर से 26 मार्च तक संचालित होगी। दिल्ली-दरभंगा होली स्पेशल 18 मार्च से चलेगी। दिल्ली की ओर से यह ट्रेन 29 मार्च तक और दरभंगा से 30 मार्च तक चलाई जाएगी। दिल्ली-कटरा होली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
Trending Videos
यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार , गुरुवार और शनिवार को 19 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। कटरा से यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को 20 मार्च से 1 अप्रैल तक चलाई जाएगी। गोरखपुर-आनंद विहार के बीच साप्ताहिक ट्रेन (05035/36) 20 मार्च से 11 अप्रैल तक चलाई जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटना-आनंद विहार होली स्पेशल (02365/66) 25 मार्च से 28 मार्च के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन फेरे लगाएगी। इलाहाबाद-आनंद विहार (04117/18) सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 25 से 27 मार्च के बीच व आनंद विहार से इलाहाबाद के बीच 26 से 28 मार्च के बीच चलाई जाएगी।
यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दो ट्रिप लगाएगी और फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी। मालदा टाउन-आनंद विहार (03429/30) होली स्पेशल मालदा टाउन से 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच चलेगी।
आनंद विहार से यह ट्रेन 29 मार्च से 5 अप्रैल के बीच संचालित होगी और मुरादाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, मुगलसराय स्टेशन पर भी रुकेगी। सरहिंद-अंबाला कैंट-दरभंगा (04912/11)होली स्पेशल दोनों ओर से छह-छह ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी और अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी।
मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के लिए एसी स्पेशल भी
रेलवे ने मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के लिए एसी स्पेशल ट्रेन भी संचालित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली (04414/13) एसी सुपरफास्ट होली स्पेशल 20 मार्च से 31 मार्च के बीच दोनों ओर से 12 ट्रिप लगाएगी। इसी तरह नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली (04460/59) एसी सुपरफास्ट होली स्पेशल 20 से 30 मार्च के बीच चलाई जाएगी। ये दोनों ट्रेनें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर भी रुकेंगी।
होली पर बसों का होगा विशेष संचालन
गाजियाबाद। परिवहन निगम ने होली के चलते रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू करने की तैयारी की है। शुक्रवार से रोडवेज की होली स्पेशल सर्विस शुरू हो जाएगी। परिवहन निगम ने शनिवार से अवकाश शुरू होने के पहले ही स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
अपनी स्थानीय बसों के अलावा लखनऊ से भी 50 बसों को गाजियाबाद से चलाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली बार्डर और एनसीआर से लोगों को यूपी-उत्तराखंड तक पहुंचाने के लिए करीब 500 बसों की सुविधा मिलेगी।
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय के अनुसार गाजियाबाद संभाग से जनरथ, शताब्दी, शीतल और वाल्वो बसों केसाथ ही अच्छी हालत वाली सामान्य बसों को भी होली के अभियान में लगाया है। लो-फ्लोर वाली अत्याधुनिक नई बसों को भी होली पर लांग रूट केयात्रियों के लिए लगाया गया है।
इनको गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद और लखनऊ रूट्स पर लगाया जाएगा। इसकेसाथ ही लखनऊ डिपो की 50 बसों का संचालन भी एनसीआर से किया जाएगा। इसी तरह मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, इटावा, झांसी और उत्तराखंड की बसों का संचालन भी आरएम गाजियाबाद केनिर्देशन में शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
जाम पर निर्भर करेगी योजना
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि रोडवेज ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं हैं, लेकिन यह सब जाम पर निर्भर करेगा। रोडवेज बसों का संचालन रास्ते के शहरों में लगने वाले जाम से प्रभावित होता है। इससे बसे जहां की तहां फंस जाती हैं। अबकी बार जाम वाले रास्तों से बचाकर रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्गों से निकलने की तैयारी की गई है। इसके लिए संबंधित रूट पर चलने वाली बसों को वैकल्पिक रूट प्लान दिया जाएगा।