सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against 12 for vandalism at a restaurant.

Gonda News: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ में 12 पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 for vandalism at a restaurant.
विज्ञापन
नवाबगंज। लोलपुर बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार नामजद सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लोलपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को उनके रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज वजीरगंज निवासी आनंद, शिवा, आनंद के छोटे भाई और कोल्हमपुर निवासी अभिषेक उर्फ प्रीतम ने आठ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे रेस्टोरेंट में घुस गए और मेज, कुर्सियां, शीशा, काउंटर सहित अन्य सामान तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम, अनुराग और अभिमन्यु को भी पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि धर्मवीर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed