सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a line repair machine

Lakhimpur Kheri News: लाइन मरम्मत मशीन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a line repair machine
अमन वर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
केशवापुर। गोला-रजागंज रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक ने लाइन मरम्मत मशीन के सामने कूदकर जान दे दी। उसकी पहचान हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भेलवा निवासी अमन वर्मा (20) पुत्र राजाराम वर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन रेलवे फाटक से करीब 15 मीटर पश्चिम रेल लाइन के किनारे खड़ा था। इसी दौरान गोला से रजागंज की ओर जा रही लाइन मरम्मत मशीन के सामने वह अचानक कूद गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना के बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को ट्रैक से हटवाकर रेल मार्ग खाली कराया। मृतक के बड़े भाई करन वर्मा ने बताया कि अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि अमन नशे का आदी था, जिससे परिवार लंबे समय से परेशान था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed