सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tatloo loot in mathura

नक्शा बनाने का झांसा दे बुलाया और लूट लिया

अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
tatloo loot in mathura
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल का नक्शा बनवाने का झांसा देकर आगरा से बुलाए आर्किटैक्ट और उसके साथियों से टटलू लुटेरों ने लूटपाट कर ली। गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ितों से थाना पुलिस ने तहरीर ले कर रख ली। 


प्रतापपुरा आगरा निवासी आर्किटैक्ट बिजेंद्र सिंह पुत्र फुंदी लाल के अनुसार पांच अप्रैल को उनके फोन पर स्कूल का नक्शा बनवाने के संदर्भ में कॉल आया था। बातचीत के बाद उन्हें मींटिग के लिए बरसाने बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में वह अपने साथी संघ रतन सागर के साथ अपनी स्विफ्ट कार से गोवर्धन पहुंचे। फोन से बात करने वाले ने उन्हें गांव पलसों बुला लिया। यहां पीली अपाचे बाइक से दो युवक उन्हें लेने आ गए। उनके पीछे-पीछे चल कर पलसों से एक किमी गांव हाथिया की तरफ  ले जाकर उन्होंने बाइक रोक दी। खेतों में से दो लोग और निकल आए। तमंचा दिखा कर उनसे लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos


टटलुओं ने दोनों से दो मोबाइल, एक टैबलेट, घड़ी, लैपटॉप और नकदी छीन ली। बताया गया है कि टटलू उनकी कार भी छीनना चाह रहे थे लेकिन शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान उस ओर आने लगे तो लुटेरे भाग गए। पीड़ित सूचना देने थाने पहुंचे और तहरीर भी पुलिस को दी। एसआई हरीशंकर वर्मा ने बताया कि घटना बरसाना थाने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed