{"_id":"6a1738d493fc991bc90e64d4","slug":"marriage-ceremony-took-place-in-the-presence-of-police-mau-news-c-295-1-mau1001-146132-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बैंड-बाजे पर नाच के लिए भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बैंड-बाजे पर नाच के लिए भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव में मंगलवार की रात करीब 12 बजे बैंड-बाजे पर नाच को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
बनियापार गांव में मऊ जिले के सलाहाबाद गांव से एक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। घराती पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत में लगे हुए थे। बारात जब द्वारपूजा के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दूल्हे का स्वागत कर रही थीं।
इसी बीच बारात में आए बैंड-बाजा पार्टी के साथ मौजूद नर्तकी से घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस पर बैंड पार्टी के लोगों ने विरोध करते हुए बजाना बंद कर दिया। इसी बीच घरातियों द्वारा बैंड पार्टी के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
आरोप है कि घराती पक्ष के कुछ युवकों ने समूह बनाकर बरातियों का घर पूछ-पूछकर मारपीट की और दूल्हे के भाई की पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना खैराबाद पुलिस चौकी को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पूरी रात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। उधर, इस बाबत कोतवाली प्रभारी के.के. वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर मिली है और पुलिस जांच कर रही है।

Trending Videos