सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Marriage ceremony took place in the presence of police

Mau News: बैंड-बाजे पर नाच के लिए भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Marriage ceremony took place in the presence of police
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव में मंगलवार की रात करीब 12 बजे बैंड-बाजे पर नाच को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।

बनियापार गांव में मऊ जिले के सलाहाबाद गांव से एक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। घराती पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत में लगे हुए थे। बारात जब द्वारपूजा के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दूल्हे का स्वागत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बारात में आए बैंड-बाजा पार्टी के साथ मौजूद नर्तकी से घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस पर बैंड पार्टी के लोगों ने विरोध करते हुए बजाना बंद कर दिया। इसी बीच घरातियों द्वारा बैंड पार्टी के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि घराती पक्ष के कुछ युवकों ने समूह बनाकर बरातियों का घर पूछ-पूछकर मारपीट की और दूल्हे के भाई की पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना खैराबाद पुलिस चौकी को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पूरी रात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। उधर, इस बाबत कोतवाली प्रभारी के.के. वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर मिली है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed