बढुआगोदाम–पिपरीडीह मार्ग पर मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी के कारण हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से ताड़ के पेड़ में आग लग गई। इस दौरान कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा।
हाईटेंशन तार से पेड़ में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार की मरम्मत की। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कोटवां–रैकवारेडीह फीडर से पिपरीडीह, रैकवारेडीह, उस्मानपुर, ओन्हाईच सहित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। कोटवां विद्युत उपकेंद्र से पिपरीडीह–वनदेवी मार्ग के किनारे पेड़ों के बीच से ही हाईटेंशन तार गुजारा गया है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।