Meerut: स्कॉर्पियो सवार युवक की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास के पास एक स्कॉर्पियो सवार युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक की पत्नी ने राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के जिला अध्यक्ष सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास के पास स्कार्पियो सवार युवक का गोली लगा शव मिला। युवक के सिर में तीन गोली लगी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी ने राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के जिला अध्यक्ष सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हापुड़ जनपद के गांव दयोमी निवासी शिखा पत्नी तुषार त्यागी ने बताया कि सोमवार रात उसके पति तुषार त्यागी 25 वर्षीय लगभग आठ बजे घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में किसी दोस्त का खाना लेकर गया था। रात्रि में नौ बजे शिखा के नंबर पर पति के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि हापुड़ निवासी बिट्टू त्यागी व उसके साथी कही जंगल में ले जा रहे हैं और मुझे मारने की बात कह रहे हैं। बिट्टू त्यागी हापुड़ जनपद में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का जिला अध्यक्ष हैं। उसके बाद पति के दोनों नंबर स्विच ऑफ हो गए।
घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने अन्य कई लोगों के साथ तुषार की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तुषार का दोस्त क्रिश भी परिजनों के साथ खोजबीन में लगा हुआ था। इसी दौरान क्रिश के मोबाइल पर बिट्टू की कॉल आई, जिसमें बिट्टू त्यागी ने बताया कि तुषार को गोली मार दी है और उसकी गाड़ी कैली ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर खड़ी है। फोन पर जानकारी देने के बाद बिट्टू त्यागी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। पीड़िता ने उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी।
पुलिस के साथ पीड़ित परिवार जब घटनास्थल पर पहुंचा तो तुषार खून से लथपथ चालक की सीट पर स्कॉर्पियो में पड़ा था। परिजनों ने उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही तरुण त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी से तुषार त्यागी का विवाद हुआ था। जिसमें तुषार त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से तुषार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
बाद में दोनों का समझौता बिट्टू त्यागी के आवास पर हुआ था। हत्या की सूचना के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने बिट्टू त्यागी सहित दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़िता ने राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के जिला अध्यक्ष बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।