{"_id":"6a16e404733b635cd50f8842","slug":"woman-burnt-to-death-in-suspicious-circumstances-in-sant-kabir-nagar-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के 6 साल बाद मौत: आग से जली विवाहिता की मौत, भाई बोला- बहन ने सुबह फोन पर जताई थी हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 6 साल बाद मौत: आग से जली विवाहिता की मौत, भाई बोला- बहन ने सुबह फोन पर जताई थी हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 27 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के परसादीपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया।
Trending Videos
सूचना पर एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और जॉच पड़ताल के बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। जो घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन का काम पूरा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उसका खुर्द निवासी मृतका के भाई श्याम करन यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में जानकारी दिया कि उसकी बहन माया यादव की शादी छह साल पहले महुली क्षेत्र के परसादीपुर गांव निवासी रमेश चंद्र यादव पुत्र रामफेर से हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग आए दिन दहेज के लिए उसकी बहन माया यादव को प्रताड़ित करते थे।
मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी बहन माया यादव ने अपनी बहन के पास फोन कर आप बीती सुनाई और दहेज के लिए ससुरालियों पर हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। मृतका के भाई श्याम करन यादव ने बताया कि जब वह बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन माया यादव की जलने से मौत हो गई थी।
विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंचे एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा। उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंचे एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा। उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।