{"_id":"6a16e30881b050f74c002248","slug":"video-dm-sp-reached-musahara-village-and-held-a-meeting-with-the-villagers-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी पहुंचे मुसहरा गांव ग्रामीणों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी पहुंचे मुसहरा गांव ग्रामीणों के साथ की बैठक
डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव पहुंचे दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने को कहा। दोनों अधिकारियों ने गांव में किए गए सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया। धर्मसिंहवा थाने का मुसहरा गांव बकरीद पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों में से हैं। यहां पर पर्व से पूर्व सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। मंगलवार से ही पीएसी तैनात है। तहसील स्तर के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शांति कमेटी की बैठक पूर्व में की थी। बुधवार को डीएम एवं एसपी भी गांव में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।