सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police were unable to identify the accused who fled with a gold ring.

Shahjahanpur News: सोने की अंगूठी लेकर भागे आरोपियों की पहचान नहीं करा सकी पुलिस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
The police were unable to identify the accused who fled with a gold ring.
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रौसर कोठी निवासी सराफ उदयवीर सिंह की लालबाग स्थित दुकान से नौ दिन पहले सोने की अंगूठी लेकर भागे आरोपियों की पुुलिस अब तक पहचान नहीं करा सकी है, जबकि दोनों आरोपी सीसी कैमरे की फुटेज में देखे गए हैं।
Trending Videos

पुलिस की ढिलाई से नाराज सराफा कारोबारी उदयवीर सिंह ने बताया कि गत 20 मई को दोपहर 1:40 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर ग्राहक के रूप में आया और सोने की अंगूठी और चेन दिखाने के लिए कहा। उसने लगभग पांच ग्राम की एक अंगूठी पैक करा ली। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयवीर के अनुसार वह क्यूआर कोड बताने लगे। इसी दौरान आरोपी अंगूठी लेकर दुकान से बाहर निकल गया और पहले से खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसी फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed