सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cloudy skies, drizzle and maximum temperatures rise

Sonebhadra News: आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी के बाद भी अधिकतम पारा चढ़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cloudy skies, drizzle and maximum temperatures rise
राबट्सगंज में छाया बादल।संवाद
विज्ञापन
नौतपा के तपिश के बीच बुधवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह आठ बजे तक अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आस-पास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि दक्षिणांचल में हल्की बारिश भी हुई। बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। धूप से बचने के लिए लोग छाता और गमछा ओढे नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा 27.6 और अधिकतम पारा 43.2 डिग्री मापा गया था, जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 44.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने और दक्षिणांचल में हल्की बारिश होने के बाद भी बीते 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा अधिक मापा गया। वहीं न्यूनतम पारा में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में दोपहर 12 बजे आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। इसकेे बाद आसमान साफ हुआ। हालांकि तेज धूप और उमस से लोग बेहाल दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed