सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The excitement of young children attending summer camp

Sonebhadra News: समर कैंप में हिस्सा लेने वाले छोटे बच्चों में उत्साह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
The excitement of young children attending summer camp
एनसीएल के आरोहण शिविर में शामिल बच्चे।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
एनसीएल की ओर से आयोजित समर कैंप आरोहण के प्रति बच्चों का उमंग व उत्साह बरकरार है। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में चल रहे आरोहण समर कैंप में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस में लगभग 180 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। 21 मई से 10 जून तक चल रहे इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। टेबल टेनिस प्रशिक्षण सुबह साढ़े पांच बजे से प्रारंभ होता है और बच्चों को कोच अनिल श्रीवास्तव व दिनेश कुमार वर्मा की ओर से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। दोनों कोच कोल इंडिया की अंतर-कंपनी टीमों के खिलाड़ी रहे हैं। नियमित अभ्यास के माध्यम से खिलाड़ियों को तकनीकी सुधार व प्रदर्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे है। बैडमिंटन प्रशिक्षण नरेश पाल, पवन श्रीवास्तव व सैफ अली संचालित कर रहे हैं, जबकि डांस के लिए अनीता जगत, अलीशा तिर्के, गीता ध्रुवे व आदित्य तिवारी कोचिंग दे रहे हैं। समर कैंप केवल खेल सिखाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास, गति, ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने का माध्यम भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed