सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village heads held a meeting and expressed their gratitude to CM Yogi.

Sonebhadra News: ग्राम प्रधानों ने बैठक कर सीएम योगी का जताया आभार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Village heads held a meeting and expressed their gratitude to CM Yogi.
दुद्धी ब्लॉक सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल प्रधान संगठन-संवाद
विज्ञापन
योगी सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने/ ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त करने से उत्साहित ग्राम प्रधान बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले बुधवार को ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में बैठक कर विकास खंड कोन के सभी ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने का / ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाए जाने के फैसले काे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। सभी लोग पूरे ईमानदारी से गांव का मूलभूत विकास करें, सभी ने एक स्वर से कार्यकाल बढ़ाने का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री का आभार जताते हुए, मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी डाॅ. जीतेंद्र नाथ दुबे व एडीओ पंचायत सुनील पाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव उर्फ बुल्लू यादव, आरती देवी कचनरवा, रुकनुद्दीन, सरफराज अली, सुनीता देवी, सदरुन निशा, सीमा देवी, शारदा पासवान, इस्तियाक अली, आरती देवी मोहिउद्दीनपुर, संध्या कुमारी, तारा देवी, सुनीता देवी समेत विकास खंड कोन के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे व आभार प्रकट किया।
Trending Videos

--------------------
प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर जताया आभार

ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायताें के नवनियुक्त प्रशासक की बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर आभार जताया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को निरंतर सुचारू, पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से संचालित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान संघ की अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने कहा कि ग्राम प्रधान ही गांव, सरकार एवं जनता के बीच विकास एवं समन्वय की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रधानों से एकजुट होकर ग्राम हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन निरंजन जायसवाल ने किया। बैठक में ग्राम प्रधान मल्देवा निवासी सीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रधान संघ राम प्रसाद यादव, जगत नारायण, त्रिभुवन यादव, अरविंद जायसवाल, संजय कुशवाहा, सरजू प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव प्रतिनिधि, बृजेश कुशवाहा, कृपा शंकर कुशवाहा, अभय कुमार, किशु सिंह, शेषनाथ प्रसाद सहित काफी संख्या में प्रधान साथी उपस्थित रहे। संवाद

दुद्धी ब्लॉक सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल प्रधान संगठन-संवाद

दुद्धी ब्लॉक सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल प्रधान संगठन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed