{"_id":"6a318b4fdc9929ef6301b6ba","slug":"construction-work-on-the-rob-has-begun-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-148235-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आरओबी का निर्माण कार्य शुरू, डायवर्जन रूट पर लगे संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आरओबी का निर्माण कार्य शुरू, डायवर्जन रूट पर लगे संकेतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन-चुनार रेलमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था की तरफ से डायवर्जन रूटों पर संकेतक लगाते हुए वाहनों को डायवर्जन रूट से गुजरने की अपील की जा रही है। इससे क्राॅसिंग होते हुए भारी वाहनों की आवाजाही कम हुई है।
हालांकि सोमवार को क्राॅसिंग के रास्ते चार पहिया वाहनों का आवागमन होता रहा। रेलवे दोहरीकरण के साथ ही ओवरब्रिज का निर्माण कराने जा रही कार्यदायी संस्था झांझरियां कंट्रक्शन कंपनी के शिवम शुक्ला ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। एक दिन पहले ही सड़क पर भारी मशीनें उतार दी गई थी। मशीन से संबंधित सामान सड़क पर लाए जा रहे हैं और सेटिंग कराई जा रही है। मशीन की सेटिंग होने के साथ ही नींव की खुदाई शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही रास्ता बंद है और कार्य प्रगति पर है खिले बोर्ड रेलवे क्राॅसिंग मार्ग पर लगाए जा रहे हैं। इससे रेलवे क्राॅसिंग होते हुए आने-जाने वाले वाहनों की संख्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि डायवर्जन रूटों पर पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं। चार पहिया वाहनों का बेलखुरी से बनौरा-तेन्दू मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं भारी वाहनों के लिए बेलखुरी से मझिगाई-मधुपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग मार्ग से सिर्फ पैदल यात्री और दो पहिया वाहनों को ही आने-जाने के लिए रास्ता खोला गया है। भारी वाहनों से डायवर्जन रूट से ही आने-जाने की अपील की जा रही है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश कुमार का कहना है कि आरओबी का काम शुरू हो गया है। डायवर्जन रूटों से वाहनों को गुजारा जा रहा है। दो दिन में क्राॅसिंग से वाहनों के आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी।