सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hanumant Mahayagya begins in Sarauli with a Kalash Yatra.

Sonebhadra News: कलश यात्रा के साथ सरौली में हनुमंत महायज्ञ शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hanumant Mahayagya begins in Sarauli with a Kalash Yatra.
विज्ञापन
करमा। विकास खंड करमा के सरौली ग्राम पंचायत में स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण मे मंगलवार को हनुमंत महायज्ञ एवं हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 108 कन्याएं शामिल हुईं। यज्ञ स्थल पर विधि विधान से कलश पूजन अर्चन किया गया।

अतरौली राजा डीहबाबा मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो अतरौली राजा गांव का भ्रमण करते हुए सरौली गोस्वामीनगर शंकर भगवान के स्थान से होते हुए काली माता धाम से होते हुए सरौली डीहबाबा मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक हाथ में पताका लिए और सीताराम हनुमान का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में शामिल वालिंटियर भी साथ चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा मे पुष्प का वर्षा किया जा रहा था। कथावाचक के रूप मे पं.आदर्श कृष्ण शास्त्री जी पठाधिश्वर सीधेश्वर धाम सरकार सतना मध्यप्रदेश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed