{"_id":"6a173c394bb0630c660ab0b7","slug":"e-rickshaw-driver-strangled-to-death-body-thrown-away-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157208-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ई रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ई रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, शव फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोस्तपुर। गोपालपुर खुर्द गांव निवासी ई रिक्शा चालक रामदयाल यादव (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव गांव के उत्तर स्थित गोलिया नाले के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र शिवगिरि यादव ने बताया कि पिता रामदयाल यादव सोमवार शाम घर से पैदल भीलमपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर गोलिया नाले के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी।
परिजनों ने शव की पहचान रामदयाल यादव के रूप में की। परिजनों के अनुसार उनके गले में बेल्ट का फंदा कसा था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को नाले के पास लाकर फेंका गया।
विज्ञापन
Trending Videos