सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The markets and streets were deserted in the afternoon

Sultanpur News: दोपहर में बाजार और गलियां हुईं वीरान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The markets and streets were deserted in the afternoon
 धूप से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाती महिला व युवती। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को लू और धूप से शहर से गांव तक बाजार और गलियाें में सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवा और चुभन भरी धूप ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और ठेला लगाने वालों को उठानी पड़ रही है। कई मजदूरों ने बताया कि दोपहर में काम करना मुश्किल हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग शहर के सीताकुंड स्थित गोमती नदी में स्नान करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली कटने से लोग बेहाल हैं। पंखे और कूलर बंद होते ही घरों में उमस बढ़ जा रही है। रात में बिजली कटौती के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। दोपहर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे, डाकखाना चौराहा, तिकोनिया पार्क सहित प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी से ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 5.4 किमी/घंटा रही। उन्होंने बताया कि 29 और 30 मई को जिले में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed