सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government departments in Azamgarh owe over 20 crore in electricity bills 150 crore remains unpaid

UP: आजमगढ़ में सरकारी विभागों पर 20 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया, जमा नहीं किए 150 करोड़ रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 12 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में सरकारी विभागों पर 20 करोड़ और उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। विभाग रोज 300 से 400 कनेक्शन काट रहा है। ऑपरेशन जीरो थेफ्ट के तहत 72 लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है। 200 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।

Government departments in Azamgarh owe over 20 crore in electricity bills 150 crore remains unpaid
अधिशासी अभियंता शहर राजकुमार सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जिले में बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सरकारी विभागों पर जहां 20 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वहीं सामान्य उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी चल रही है। बकाया राशि की वसूली के लिए राजस्व वसूली अभियान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम द्वारा ‘ऑपरेशन जीरो थेफ्ट’ चलाया जा रहा है।



शुक्रवार को अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 300 से 400 बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। ‘ऑपरेशन जीरो थेफ्ट’ के तहत अब तक 72 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। विभाग का उद्देश्य क्षेत्र को पूरी तरह बिजली चोरी से मुक्त करना है ताकि ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि ओवरलोडिंग और कटिया कनेक्शन बिजली व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मरों और वितरण प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे बार-बार फॉल्ट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को कम करने के लिए विभाग अब तक 200 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ा चुका है।

इसके बावजूद बिना अनुमति लोड बढ़ाने और अवैध कनेक्शन लेने की प्रवृत्ति के कारण परेशानी बनी हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि बकाया वसूली और बिजली चोरी के विरुद्ध चल रहे दोनों अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed