सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic Diversion Goods vehicles will not allowed on Ramnagar-Samneghat bridge in varanasi

Traffic Diversion: रामनगर-सामनेघाट पुल पर नहीं जा पाएंगे मालवाहक, पढ़ लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन; निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 12 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के मद्देनजर शनिवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। वीवीआईपी आगमन से तीन घंटे पहले रामनगर-सामनेघाट पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा और चौकाघाट के बीच ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन आगमन और प्रस्थान से दो घंटे पहले प्रतिबंधित रहेगा।

Traffic Diversion Goods vehicles will not allowed on Ramnagar-Samneghat bridge in varanasi
सीएम के आगमन को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Traffic Diversion: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को वाराणसी आगमन और शहर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।



यातायात व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पहले शास्त्री चौक तथा रामनगर-सामने घाट पुल की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। वहीं भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा और चौकाघाट के बीच ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान से दो घंटे पहले बंद रहेगा। भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा और जेपी मेहता तिराहा के बीच भी इसी अवधि में ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को जेपी मेहता तिराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को अर्दली बाजार तिराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले सभी वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट के समय रोका जाएगा और उन्हें अंबेडकर चौराहा की ओर भेजा जाएगा। वहीं सेंट्रल जेल तिराहा से फुलवरिया ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।

बीएचयू क्षेत्र में भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। भिखारीपुर तिराहा से बीएचयू की ओर जाने वाले वाहनों को अमरा अखरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नरिया तिराहा से बीएचयू जाने वाले वाहनों को चितईपुर चौराहा की ओर भेजा जाएगा। ट्रॉमा सेंटर तिराहा, रविदास गेट चौराहा और भगवानपुर मोड़ से भी बीएचयू की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

इसके अलावा सामने घाट से बीएचयू चौराहे तक ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन भी वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान से दो घंटे पूर्व बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अनावश्यक यात्रा से बचने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed