Sports News: लीग मैच में शूटर रुद्र के खेल से शौर्य टीम को लगातार दो जीत, फुटबॉल लीग में जानदार प्रदर्शन
Varanasi News: खेल विभाग की ओर से सिगरा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल लीग में शौर्य टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम की सफलता में खिलाड़ी रुद्र का प्रदर्शन निर्णायक रहा। उनके शानदार खेल की बदौलत शौर्य ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल विभाग की ओर से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सुबह और शाम दो सत्रों में कुल पांच मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के लीग मैच में शौर्य टीम के शूटर पोजीशन के खिलाड़ी रुद्र राय ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को लगातार दो मैचों में जीत दिलाई।
सुबह के सत्र में बालिका वर्ग के पहले मैच में गरिमा टीम ने सिगरा स्टेडियम की ज्वाला टीम को 26-24 के स्कोर से हराया। इसमें गरिमा की ओर से नैंसी ने अकेले 18 अंक बनाए, जबकि पराजित टीम की ओर से खुशी पटेल ने 22 अंक बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
दूसरा मैच बालक वर्ग में वेग और वज्र टीम के बीच खेला गया, जिसमें वज्र टीम ने 31-28 के स्कोर से जीत दर्ज की। वज्र की ओर से सिद्धांत प्रजापति ने 16 अंक और वेग टीम के श्लोक ने 10 अंक बनाए। तीसरे मैच में शौर्य टीम ने वेग टीम को 43-35 से हराया।
इसमें शौर्य टीम के शूटर रुद्र राय ने अकेले 36 अंक बनाए, जबकि वेग टीम की ओर से तेजस दीक्षित ने 14 अंक बनाए। चौथा मैच शाम के सत्र में बालक वर्ग में वज्र और अग्निवीर टीम के बीच खेला गया। इसमें वज्र टीम ने 23-21 के स्कोर से जीत हासिल की। वज्र की ओर से सिद्धांत प्रजापति ने 14 अंक और अग्निवीर की ओर से रितेश सिंह ने 10 अंक बनाए।
पांचवें मैच में तेजस्विनी टीम ने गरिमा टीम को 23-16 से पराजित किया। इसमें विजेता टीम की आकांक्षा पटेल ने 18 अंक और गरिमा टीम की ओर से नैंसी ने 14 अंक बनाए। दूसरे दिन के अंतिम मैच में शौर्य टीम दोबारा कोर्ट पर उतरी और वज्र टीम को 25-20 के स्कोर से हराया।
इसमें शौर्य टीम के शूटर रुद्र राय ने अकेले 16 अंक बनाए। रेफरी की भूमिका अभिषेक सिंह, दिव्यांशु श्रीवास्तव और विश्वजीत मिश्र ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का दायित्व दिव्यम सिंह और विनय शुक्ला ने संभाला। इस मौके पर कोच आशीष दुबे, मुकेश यादव, खुशी पटेल और प्रयांजली चौबे मौजूद रहीं।