{"_id":"6c32ac1de2b18b9e9bb47b746db6c670","slug":"shaurya-diwas-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप-बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप-बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता बेगम सराय कलां के शिव मंदिर में
Trending Videos
इकट्ठा हुए और छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का
शुभारंभ महाआरती से हुआ। इस दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष लेखराज सैनी ने
कहा कि 23 साल पूर्व अयोध्या में सैकड़ों साल पुराने विवादित ढांचे को
ढहाया गया था।
जिला मंत्री राजेंद्र राणा ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्र सऊदी अरब और ईसाई देश आस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के भव्य मंदिर बनाए जा रहे हैं। हमारा देश जहां पर कण-कण में भगवान राम बसे हैं, वहां पर मंदिर न बनाया जाना करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाता है। विहिप के सामाजिक समरसता प्रमुख सुशील अग्रवाल ने विवादित ढांचा ढहाए जाने का घटनाक्रम बयां किया।
बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित शर्मा और गोरक्षा प्रमुख राजकमल यादव ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति के चलते अयोध्या में मंदिर निर्माण नहीं हो पा रहा है। विहिप के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने अयोध्या में मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। उनके संकल्प को पूरा करना ही सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
इस दौरान प्रभात गोले, अमित यादव, डालचंद्र सैनी, राजपाल सैनी, नीरज, पंकज, अरुण भारती, सोमपाल यादव, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।