{"_id":"6a3185eff4330d34b704d1b1","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125793-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगढ़ गांव निवासी रूपा सजवान (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार/मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार रूपा सजवान पत्नी अमित सिंह सजवान की मई 2025 में शादी हुई थी। ससुराल वालों ने उसकी मौत की खबर मंगलवार दोपहर मायके पक्ष को दी। सलखन्यारी निवासी रूपा की मां गीता देवी और अन्य परिजन भोजगढ़ पहुंचे। बताया गया कि मां के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतार लिया था।
मृतका के पिता भुवन सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं जो बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पति अमित सिंह सजवान भी तीन-चार दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। मृतका अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसने इंटर तक की पढ़ाई की थी। घटना के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग भी सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नियमों के तहत मजिस्ट्रेट की देखरेख में पंचनामा भरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस मामले में लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - अजय साह, सीओ बागेश्वर