सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tum tree fell on residential house in Rikhadi

Bageshwar News: रिखाड़ी में आवासीय मकान पर गिरा तुन का पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tum tree fell on residential house in Rikhadi
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। सोमवार की शाम पांच बजे क्षेत्र में आई तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश के कारण रिखाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक आवासीय मकान के ऊपर भारी-भरकम तुन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का लेंटर पूरी तरह टूट गया और भवन में गहरी दरारें आ गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को मौसम के बदले मिजाज के बीच रिखाड़ी गांव निवासी खीमानंद पुत्र बची राम के आवासीय मकान पर अचानक एक विशालकाय तुन का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ सीधे मकान के लेंटर पर गिरा, जिससे पूरे मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। दुर्घटना के समय उनकी पत्नी कलावती देवी और पुत्र सौरभ किसी काम से घर के दूसरे हिस्से या अन्यत्र थे, जिससे तीनों की जान सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कांडा तहसील के कानूनगो दीप लाल वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर जाकर गिरे हुए पेड़ को मलबे से हटा दिया है। भवन को हुए नुकसान का आंकलन तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जा रहा है । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed