सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for permanent appointment to the post of Secretary

Chamoli News: सचिव पद पर स्थायी नियुक्ति की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 May 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for permanent appointment to the post of Secretary
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक के बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के सचिव पद पर स्थायी नियुक्ति और भवन की मरम्मत करने की मांग के लिए असेड़-सिमली समिति की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिला सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में निर्मित सहकारी समिति का भवन विगत 15 वर्ष से जर्जर बना हुआ है। कार्यालय तक आने वाला संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इस कारण क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतों के दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं और विभागीय कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
Trending Videos




बहुभाषी समर कैंप शुरू
गैरसैंण। ब्लॉक के जीआईसी पज्याणा खाल में छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय बहुभाषी समर कैंप शुरू हुआ। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिरस्वाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि बहुभाषी समर कैंप में छात्र-छात्राओं को गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, पंजाबी, गुजराती आदि भाषाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बोली भाषाओं पर आधारित लोकनृत्य, लोकगीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रवक्ता मनीष गौड़, जिपंस जगदीश घंडियाली, पीटीए अध्यक्ष गजे सिंह रावत, क्षेपंस अरविंद नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी

कर्णप्रयाग। सिमली में हुई बेस अस्पताल सिमली संघर्ष समिति की बैठक में सिमली महिला बेस को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देेने की मांग की गई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन-प्रतिनिधियों, व्यापारियों, ग्रामीणों और समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि नौ नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा की थी लेकिन दो वर्ष बाद भी घोषणा पर शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष समिति वृहद आंदोलन करेगी। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश प्रसाद डिमरी, सचिव प्रकाश चंद्र सेमवाल, कोषाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, सभासद मनोज पुंडीर, हरिकृष्ण भट्ट, विक्रम सिंह नेगी, दिनेश बिष्ट और जयदीप गैरोला आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed