{"_id":"6a24162a6815bd135900ecd3","slug":"highway-traffic-jam-caused-by-drain-construction-police-diverted-the-route-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124181-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नाला निर्माण से हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नाला निर्माण से हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना सिद्धबली मार्ग और बस अड्डे से निकाला गया
कोटद्वार। झंडाचौक क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य होने से शनिवार को पौड़ी नेशनल हाईवे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लोगों ने नगर निगम से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की।
बदरीनाथ मार्ग पर झंडाचौक के समीप नाला चोक होने के कारण बरसात में जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम की ओर से करीब छह लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
शनिवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। निर्माण कार्य के चलते सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर करीब 12 बजे जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने मॉडल मांटेसरी स्कूल के समीप से रूट डायवर्ट कर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले वाहनों को पुराना सिद्धबली मार्ग और बस अड्डा होते हुए लालबत्ती चौराहे से हाईवे पर निकाला गया जिसके बाद जाम से काफी हद तक निजात मिल पाई।
विज्ञापन
एनएच 534 कोटद्वार पौड़ी हाईवे का हिस्सा होने के कारण यहां पर हर वक्त यातायात का दबाव बना रहता है। नाला निर्माण व हाईवे पर वीकेंड पर बढ़ते यातायात के दबाव के कारण यहां पर जाम की समस्या बन रही है। पुलिस की ओर से रूट को डायवर्ट करना पड़ रहा है। पूर्व सैनिक सुनील बहुखंड़ी व प्रदीप बलूनी ने नगर निगम से नाले के निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।

Trending Videos