सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People's Youth Front protests against the exploitation of workers

Roorkee News: श्रमिक शोषण के खिलाफ पीपल्स यूथ फ्रंट का प्रदर्शन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
People's Youth Front protests against the exploitation of workers
विज्ञापन
श्रमिकों के शोषण और दमनकारी नीतियों के विरोध में पीपल्स यूथ फ्रंट ने कस्बे में प्रदर्शन किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार जिलाधिकारी कार्यालय घेराव के लिए कूच किया जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। बाद में संगठन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos




जेएम दीपक रामचंद्र सेठ को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में 12-16 घंटे काम लेने के बावजूद ओवरटाइम न देने और न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार पर लगे गुंडा एक्ट को फर्जी और श्रमिक नेताओं को फंसाने की साजिश बताया। झूठे मुकदमे वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपये प्रतिदिन करने, ठेका प्रथा बंद कर नियमितीकरण और महिला श्रमिकों पर लगाई गई अनुचित पाबंदियां हटाने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अर्चना बिष्ट, अनुज गौतम, कपिल छाबड़ा, मनु नार्वे, भीम किशोर, सुरेंद्र बुटोइया, अजय जिनवाल, गोविंद सिंह, अनिता कपड़वाल और डॉ. मोनिका किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed